फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला तोड़कर दो दुकानों से 1.80 लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ताला तोड़कर दो दुकानों से 1.80 लाख की चोरी
विज्ञापन

पुरंदरपुर। थाना क्षेत्र के पैसिया ललाइन चौराहे पर सोमवार की रात चोरों ने दो दुकानों का ताला तोड़कर नकदी समेत लगभग 1 लाख 80 हजार रुपये का सामान चुरा लिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत सिसहनिया निवासी सुरेंद्र कुमार पैसिया ललाइन चौराहे पर किराना की दुकान चलाते हैं। सुरेंद्र कुमार सोमवार की शाम दुकान बंद करके घर चले गए। मंगलवार की सुबह जब दुकान खोलने आए तो शटर में लगा ताला टूटा हुआ था। दुकान के अंदर गए तो 60 हजार नकद व एक लैपटॉप गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैसिया ललाइन निवासी नागेश्वर यादव का चौराहे पर रेडीमेट कपड़े की दुकान चलाते हैं। तहरीर के मुताबिक, शटर का ताला खोलकर अंदर गए तो सामान बिखरा पड़ा था। पीछे लगे दरवाजा का ताला टूटा हुआ था। नागेश्वर यादव ने बताया कि चार दिन पूर्व 80 हजार रुपये का कपड़ा बेचने के लिए लाए थे, जो दुकान से चोरी हो गया। पैसिया चौराहे पर दो दुकानों में हुई चोरी की इस घटना में 60 हजार नकद, 80 हजार के कपड़े व एक लैपटॉप जिसकी कीमत 40 हजार रुपये चोरी हो गया। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार राय ने दोनों घटनाओं का तहरीर मिलने की पुष्टि की है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को पूछताछ के लिए थाने बुलाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें