प्यार, सेक्स, एमएमएस से ब्लैकमेलिंग और फिर कत्ल तक पहुंची यह कहानी किसी फिल्म की भांति लगती है। हमेशा मॉडल की तरह सजधज कर रहने वाले निर्गम ने कभी सोचा भी न होगा कि जिन प्रेमिकाओं के जिस्म से वह खेलता चला आ रहा है वह उसकी मौत का ऐसा जाल भी बुनेंगी।
इस कहानी की शुरूआत करीब दस महीने पहले शुरू हुई थी। जहानाबाद का रहने वाले निर्गम प्रकाश इग्नू से बीसीए कर रहा था। एमएनएनआईटी में उसका सेंटर था और वहीं के रमन हॉस्टल में वह रहता था। वहीं बीसीए में पढ़ने वाली धूमनगंज की छात्रा राफिया (बदला हुआ नाम) से उसकी आंखें चार हुई और दोनों में जिस्मानी रिश्ते बन गए।
दोनों लड़कियों से थे संबंध
राफिया जब निर्गम से मिलने जाती थी तो पड़ोस में रहने वाली अपनी सहेली अनु (बदला हुआ नाम) को भी ले जाती थी। निर्गम ने अनु को देखा तो उससे भी प्यार का नाटक शुरू कर दिया। धीरे-धीरे वह राफिया को छोड़कर अनु को पटाने लगा और शादी का झांसा देकर उससे भी संबंध बनाने लगा।
कई महीनों तक चले इस डबल गेम से राफिया और अनु को शक हुआ। दोनों ने आपस में बातचीत की तो पोल उसकी खुल गई। इसके बाद निर्गम ब्लैकमेलिंग पर उतर आया। उसने इन दोनों के एमएमएस, अश्लील फोटो के जरिए धमकी देनी शुरू कर दिया।
भाई-बहन ने बुनें मौत का जाल
जब दोनों छात्राएं निर्गम के ब्लैकमेलिंग से तंग आ गईं तो उन्होंने अपने भाइयों को ये सारी कहानी बता दी। राफिया के भाई अरशद उर्फ बाबू और अनु के भाई लकी यादव और ऋषिराज सिंह ने छात्राओं से निर्गम को बुलाने को कहा। गुरुवार को अनु ने निर्गम को फोन कर खुसरोबाग में बुलाया। राफिया भी वहीं मौजूद थी। पहले अनु फिर राफिया से निर्गम का झगड़ा हुआ। वह फोटो और चिप देने को तैयार नहीं था। राफिया ने जिद की तो निर्गम उसे थप्पड़ मारने लगा। दूर छिपकर सबकुछ देख रहे लड़कियों के भाइयों से बर्दाश्त नहीं हुआ। वह पहुंचे और निर्गम पर तमंचा निकाल कर सीने में गोली मार दी।
जब निर्गम को गोली से उड़ाया गया तो प्रेमिका राफिया ठीक उसके बगल में बैठी थी। निर्गम की खून से सनी के बावजूद राफिया सबसे पहले उसके मोबाइल पर झपटी। उसने निर्गम का मोबाइल उठाया और दौड़ पड़ी। बाइक पर फरार हुई राफिया ने सबसे पहले उस मोबाइल को कूंचा और चिप को दांत से चबाकर फेंक दी।
झूठ बोलकर लड़कियों से करता था चैटिंग
पुलिस के मुताबिक, निर्गम धोखाधड़ी का बड़ा खिलाड़ी थी। लड़कियों से वह झूठ बोलता था। किसी छात्रा से वह कहना था कि आईआईटी कानपुर का टापर है तो किसी को बताता था कि आरबीआई में उसका सेलेक्शन हो गया। एक छात्रा से उसने खुद को इंकम टैक्स अफसर बताया था। निर्गम के पास से पुलिस ने बहुत सारी लड़कियों की फोटो बरामद की है। फेसबुक आईडी पर उसकी जो गतिविधि थी वह हैरत करने वाली है। दर्जनों लड़कियों से वह झूठ बोलकर चैटिंग करता था। घरवालों से भी उसने झूठ बोला था।