फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस में लूट, फौजी को मारी गोली

Tue, 04 Mar 2014 08:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में सोनभद्र के चोपन में हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस में धनबाद डिवीजन के लातेहार और बरवाडीह स्टेशन के बीच बदमाशों ने सोमवार रात लूटपाट के दौरान विरोध करने पर फौजी को गोली मार दी।
विज्ञापन


घायल फौजी को बरवाडीह के अस्पताल से रांची रेफर कर दिया गया। आरपीएफ ने उसकी तहरीर पर छानबीन शुरू कर दी।

हावड़ा से भोपाल के बीच साप्ताहिक ट्रेन का आवागमन होता है। सोमवार रात हावड़ा से भोपाल जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन अप चोपन के लिए आ रही थी। दुर्गापुर स्टेशन से फौजी शशि कपूर निवासी रोहतक (हरियाणा) सवार हुआ। रात 11 बजे ट्रेन झारखंड के लातेहार स्टेशन पहुंची।

यहां एस-6 बोगी में सात-आठ सशस्त्र बदमाश सवार हो गए। ट्रेन बरकाकाना के पास पहुंची तो बदमाशों ने लूटपाट शुरू कर दी। लूटपाट देख फौजी बदमाशों से भिड़ गया। दो की उसने पिटाई भी कर दी। फौजी को भारी पड़ता देख एक बदमाश ने गोली मार दी। इससे वह लहूलुहान हो गया। तब तक ट्रेन बरवाडीह स्टेशन के करीब पहुंच गई।
विज्ञापन


यह देख बदमाश चेन पुलिंग कर उतर गए। बरवाडीह स्टेशन पर यात्रियों ने घटना की जानकारी आरपीएफ थाना इंचार्ज मनोज होरो को दी। उन्होंने फौजी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे रांची रेफर कर दिया गया। फौजी से तहरीर भी ली गई, जिसे कार्रवाई के लिए बरकाकाना थाने को स्थानांतरित कर दिया गया।

मनोज होरो ने बताया कि फौजी का रांची में इलाज कराया जा रहा है। डीटीएम चोपन विश्वरंजन का कहना था कि घटना उनके कार्यक्षेत्र से बाहर की है लेकिन वारदात को देखते हुए चोपन-गढ़वा प्रखंड पर मातहतों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

चार माह में तीसरी वारदात
हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस में चार माह के भीतर तीसरी वारदात हुई है। एक महीने पूर्व गढ़वा और विंढमगंज के बीच लूटपाट हुई थी। तीनों घटनाएं एस-6 बोगी में ही हुईं हैं।
विज्ञापन


इससे पहले अन्य ट्रेनों में भी लूट हो चुकी हैं। यह रूट नक्सल गतिविधियों के मामले में संवेदनशील माना जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें