फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना बार अंतर्गत गांव सैमराभागनगर निवासी अवधेश सिंह (26) पुत्र अमर सिंह शराब का आदी था और शराब पीकर घरेलू झगड़े के चलते खेत पर पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर थाना बार पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना बार क्षेत्र के गांव सैमराभागनगर निवासी अवधेश सिंह रविवार को सुबह शराब के नशे में घर आया और परिजनों से किसी बात को लेकर झगड़ने लगा। जिसके बाद उसकी पत्नी खेत पर ही नीम के पेड़ से गिरने वाली निबोरी बीनने चल गई। वहीं खेत से कुछ दूर स्थित आम के पेड़ पर युवक रस्सी से फांसी के फंदे पर लटक गया। कुछ देर बाद वहां से निकले आसपास के लोगों ने देखा तो उसका शव आम के पेड़ पर लटक रहा था। यह देख ग्रामीणों ने उसके परिजनों व पुलिस को जानकारी दी। वहीं जानकारी मिलने पर उसकी पत्नी व अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए और कोहराम मच गया। वहीं सूचना मिलने पर थाना बार पुलिस ने मौके पर पहुंचकरर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार मृतक के एक बेटा और एक बेटी है। उसके पास दो एकड़ जमीन है। जिस पर वह खेती करता था और मजदूरी भी करने जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें