ललितपुर। थाना पाली अंतर्गत एक गांव निवासी महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने एवं जान से मारने की धमकी के मामले में थाना पाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना पाली के एक गांव निवासी महिला ने न्यायालय के प्रार्थना पत्र देकर बताया कि बीते तीन माह पूर्व 11 मार्च को रात आठ बजे जब वह अपने गांव में ही घर पर थी तो ग्राम सुरउवा निवासी दयाली उसके घर घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। जब उसने विरोध किया तो उसने उसे जान से मारने की धमकी दी। चीखने चिल्लाने पर आसपास के लोग आ गए। जिस पर आरोपी उसे धमकाते हुए भाग गया। उसने इसकी शिकायत संबंधित थाने व पुलिस अधिकारियों से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिस पर उसे न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। अब पुलिस ने मामले में न्यायालय के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।