फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी धंसकने से महिला की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना जखौरा क्षेत्र के ग्राम गैंचवारा में मिट्टी धंसकने से एक महिला की दबकर मौत हो गई। जबकि एक किशोरी और एक अन्य महिला घायल हो गई। ग्रामीणों ने किसी प्रकार दबी हुई महिलाओं को बाहर निकाला और घटना की जानकारी जखौरा पुलिस को दी।
विज्ञापन

थाना जखौरा क्षेत्र के ग्राम गैंचवारा निवासी संगीता अहिरवार (32) पत्नी परमलाल शनिवार की दोपहर में गांव की ही आशा (30) पत्नी हीरालाल एवं ममता (17) पुत्री रामप्रसाद के साथ गांव में ही खेतों के पास निकले नाले के किनारे मिट्टी के ऊंचे टीला से पोतनी की मिट्टी की खुदाई करने गई थी। जब संगीता टीला के पोल में घुसकर मिट्टी खोद रही थी, तभी अचानक से मिट्टी का टीला धंस गया, जिससे संगीता दब गई, जबकि आशा और ममता भी पैरों से कमर तक मिट्टी में दब गई। आशा और ममता जोर जोर से चिल्लाने लगीं। आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम करने वाले लोग मौके पर पहुंच गए और मिट्टी के नीचे दबी तीनों महिलाओं और किशोरी को मिट्टी से निकाला गया। लेकिन तब तक संगीता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाकी दोनों को मामूली चोटें आईं, लेकिन वे सुरक्षित हैं। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए और उनका रो रोकर बुरा हाल है। वहीं ग्रामीणों ने घटना की जानकारी डायल 112 पुलिस को दी, लेकिन काफी देर तक पुलिस नहीं पहुंची तो ग्रामीणों ने मृतका केेे शव को बाहर निकाल लिया। मृतका के पति परमलाल ने बताया कि उसके दो बेटे और एक बेटी है। जहां बच्चों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। घायल आशा ने बताया कि संगीता मिट्टी के टीला में बने पोल में अंदर घुसकर मिट्टी निकाल रही थी, जिससे वह उसमें पूरी तरह से दब गई थी और वह एवं ममता टीला के सटकर मिट्टी निकाल रही थी, जिससे उनके पैर ही धंसे थे, इसलिए वह बच गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें