फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक राय होकर मारपीट करने में सात पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आजादपुरा में एक राय होकर ईंटों, पत्थर से हमला कर महिला के साथ मारपीट करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला आजादपुरा निवासी रामकुंवर पत्नी कमलेश ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते रोज 18 फरवरी को सुबह आठ बजे जब वह अपने घर पर थी, तभी मोहल्ला के ही आदेश, आनंद, दुर्गा, दीपू कुशवाहा, अनिल कुशवाहा, विपिन एवं आदेश का भाई एक राय होकर आए और उसके साथ गाली गलौज करने लगे। जब उसने मना किया तो वह गुम्मे, खंडे फेंककर मारपीट करने लगे, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। यही नहीं वह लोग उसे मोहल्ला मोहल्ला छोड़कर नहीं जाने पर जान से मारने की धमकी भी देते गए। उसने बताया कि वह सब्जी का काम करके अपने परिवार का भरण पोषण करती है। उक्त लोग दबंग प्रकार के हैं और आए दिन एक साथ मिलकर लड़ते रहते हैं। कोतवाली पुलिस ने उक्त मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें