फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू विवाद में नहर में कूदकर महिला ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौकाबाग में मकान को लेकर चल रहे विवाद में एक महिला ने पास में ही निकली नहर में कूदकर जान दे दी। रात भर परिजन उसे खोजते रहे, लेकिन सुबह नहर में पुलिया के पास महिला का शव झाड़ियों में फंसा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला चौकाबाग निवासी सविता(32) पत्नी गनेश बुधवार रात को करीब साढ़े आठ बजे अपने घर पर थी, तभी उसके पति और जेठ में मकान की छत बनवाने को लेकर आपस में बातचीत चल रही थी कि जल्द से जल्द मकान का निर्माण पूरा हो जाए और इसके लिए वह दोनों पैसे इकट्ठा करने की बात कर रहे थे। इस दौरान सविता उनकी किसी बात से नाराज हो गई और गुस्से में घर से निकल गई। उसके पति ने पीछे से काफी आवाज भी लगाई, लेकिन उसने एक न सुनी और घर से चली गई। इसके कुछ देर बाद जब पति और अन्य परिजन उसे खोजते हुए बाहर निकले और आसपास देखा तो उसका कहीं पता नहीं चल सका।
परिजन रात भर उसकी खोजबीन करते रहे, लेकिन पता नहीं लगा सके। घर के पास से निकली नहर में भी खोजबीन करते रहे। बृहस्पतिवार सुबह घर से कुछ ही दूरी पर बाइपास पर आगे की ओर नहर की पुलिया के पास झाड़ियों में महिला का शव अटका मिला। जिस पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसकी शिनाख्त सविता के रूप में की। मृतका के जेठ आशाराम ने बताया कि उन दोनों भाइयों का पीएम आवास आया है, जिसके चलते आवास बनाने का काम चल रहा है। बुधवार रात को दोनों भाइयों में आवास की छत जल्द से जल्द बनवाने के लिए रुपयों के संबंध में बातचीत चल रही थी, इसी दौरान सविता अचानक से गुस्से में बाहर निकल गई। अब उसका शव नहर में पड़ा मिला। उसने बताया कि सविता के मायके वालों के कहने पर तीनों भाइयों के हिसाब से तीसरा हिस्सा सविता के बेटे के नाम करवा दिया है। मृतका के एक बेटा और एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें