ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ककरुआ स्थित एक भंडारण केंद्र से गेहूं व उड़द की बोरियों चोरी होने के मामले में कोतवाली पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लखनऊ की लक्ष्मणपुरी की नेशनल बल्क हैंडलिंग कार्पोरेशन प्रा.लि. के राहुल ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि ललितपुर में देवगढ़ रोड स्थित ग्राम ककरुआ में ओम वेतबा भंडारण केंद्र का 30 सितंबर को भौतिक सत्यापन करने पर गोदाम में रखे 2218.240 मीट्रिक टन कमोडिटी में से 50 बोरी गेहूं और 50 बोरी उड़द की कमी पाई गई। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में राहुल अग्निहोत्री समेत पांच अन्य आरोपियों के खिलाफ चोरी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।