तालबेहट। घटिया निर्माण के चलते बृहस्पतिवार को सुबह करीब 11 बजे उगरपुर चौकी के पास सिंचाई विभाग की नहर फट गई थी। नहर फटने से खेतों में पांच फिट तक पानी भर गया। सूचना देने के बाद भी सिंचाई विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नही पहुंचा और किसानों के खेतों में पानी भर गया।
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि नहर लगभग पांच दिनों से चल रही है। कुछ दिनों से तो पानी ऊपर से बहकर निकल रहा था। बीते दिनों नहर का एक बड़ा हिस्सा फट गया और पानी तेज बहाव के साथ खेतों में घुस गया। सिंचाई विभाग के कर्मचारियों को सुबह ही सूचना दे दी गई थी। लेकिन मौके पर कोई अधिकारी नहर बंद करने नही पहुंचा। वो तो गनीमत रही कि इस लापरवाही के चलते कोई जनहानि नहीं हुई।