ललितपुर। जिले में लगातार पांच दिनों से जांच में संक्रमित पाए जा रहे हैं। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लिए गए 1405 सैंपलों की जांच में मां-बेटे समेत सात व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 39 पहुंच गई है।
जनपद में संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। चिकित्सकों ने बताया कि संक्रमण का प्रकोप बढ़ रहा है। ऐसे में भीड़भाड़ में जाने से बचाव करें। मुंह पर मास्क लगाएं। किसी भी प्रकार के लक्षण होने पर नजदीकी अस्पताल में पहुंचकर कोविड जांच कराएं।
रविवार को कोविड जांच टीम द्वारा 1405 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनमें आरटीपीसीआर किट से 659 व एंटीजन किट से 746 व्यक्तियों के सैंपल लिए हैं। इनमें आरटीपीसीआर किट से लिए गए सैंपलों को जांच के लिए भेजा गया है। वहीं एंटीजन किट के सैंपल की आई जांच रिपोर्ट में तीन व्यक्ति व बीते दिनों के आरटीपीसीआर किट के सैंपल की आई जांच रिपोर्ट में चार व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं।
संक्रमितों में शहर के मोहल्ला तालाबपुरा निवासी 65 वर्षीय महिला व 71 वर्षीय पुरुष, मोहल्ला रावतयाना निवासी 43 वर्षीय महिला व 20 वर्षीय युवक, महिला केंद्र निवासी 18 वर्षीय युवती, ब्लॉक महरौनी अंतर्गत 46 वर्षीय व्यक्ति व ब्लॉक तालबेहट के मोहल्ला सरफयाना निवासी 24 वर्षीय युवक संक्रमित पाया गया है।
रविवार को कोविड जांच के लिए सैंपल की जांच रिपोर्ट में मां-बेटे समेत सात व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी को होम आइसोलेशन में भर्ती किया गया है।
डॉ. जीपी शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी