फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामुन के पेड़ पर फांसी पर लटका मिला ग्रामीण का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना गिरार अंतर्गत ग्राम कारीटोरन में गांव के बाहर एक खेत में लगे पेड़ में युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। जानकारी मिलने पर थाना गिरार की पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गिरार क्षेत्र के ग्राम कारीटोरन निवासी सरला (30) पुत्र हरपा अहिरवार शुक्रवार को दोपहर में लगभग साढ़े तीन बजे उसका शव गांव के बाहर एक खेत में जामुन के पेड़ पर उसका शव रस्सी के फंदे पर लटक रहा था। ग्रामीणों ने यह देख उसके परिजनों व पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भाई नन्हें ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसका भाई सरला शुक्रवार को जब गांव स्थित बस स्टैंड पर था और उसने वहां कुछ लोगों से पूर्व में दिए अपने पच्चीस हजार रुपये मांगे, जिस पर उन्होंने उसके भाई के साथ गाली-गलौज करते हुए जमकर मारपीट कर दी, जिस पर उसका भाई वहां से भागा और उसके साथ उक्त मारपीट करने वालों में से भी एक व्यक्ति उसके भाई के पीछे भागा और आधा घंटे बाद उसका शव एक खेत में जामुन के पेड़ पर लटका मिला। उसने मारपीट कर फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया। उसने पुलिस से उसके भाई की मौत की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। मृतक चार भाई व तीन बहनों में तीसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें