फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के दौरान ही नहीं मिल रही है पर्याप्त विद्युत

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं बृहस्पतिवार 24 मार्च से शुरू हो गई हैं। वहीं सीबीएसई और आईसीएसई की बोर्ड परीक्षाएं अगले माह से होने वाली है। इसके बावजूद छात्रों को पर्याप्त मात्रा में बिजली नहीं मिल रही है जिससे उन्हें परीक्षा की तैयारी करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों ने इस ओर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था 66 केवी विद्युत उपकेंद्र तालबेहट में लगे पांच एमबीए के दो ट्रांसफार्मरों में से एक ट्रांसफार्मर के बाद गहरा गया है। इसके बाद विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए तत्काल 66 केवी लाइन पर लगे एक ट्रांसफार्मर से नगर और उसके आसपास के गांवों को तथा 66केवी लाइन को 33 केबीए में बदल कर उस पर रखे 5 एमबीए के दूसरे ट्रांसफार्मर से बिजरौठा, सेरवासकलां, बरीकलां आदि गांवों को विद्युत मुहैया कराने की व्यवस्था बनाई।
ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का आरोप है कि उन्हें इस समय पूरे दिन रात चौबीस घंटे में मात्र दस से ग्यारह घटें विद्युत मिल रही है। इसके चलते छात्र छात्राएं अपनी पढ़ाई ठीक तरीके से नहीं कर पा रहे है। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया लेकिन वह उनकी समस्या के निदान के प्रति संजीदा नजर नहीं आ रहे है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को इस समय पंद्रह घंटे विद्युत उपलब्ध कराई जा रही है। ओवर लोड एवं कटिया संयोजन के कारण लाइन में फाल्ट आ रहे हैं। विद्युत उपकेंद्र में रखी मशीनों में ट्रिपिंग न आने के कारण ब्रेक डाउन अटेंड करने में समय लगता है। अक्षय विश्वकर्मा, विद्युत उपखंड अधिकारी तालबेहट
रात में काफी कम समय तक विद्युत आने से परीक्षा की तैयारी ठीक ढंग से नहीं कर पा रहे है। इससे तैयारी करने में दिक्कत हो रही है। - शिवम कुशवाहा
वोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को प्रति प्रवेश पत्र दो लीटर मिट्टी का तेल दिलाया जाए। जिससे छात्र तैयारी कर सकें। - दीपक कुमार
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें