फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने कुल्हाडी से हमलाकर ग्रामीण को मौत के घाट उतारा

विज्ञापन
मृतक हल्कूराम फाइल फोटो - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
मड़वरा (ललितपुर)। थाना गिरार के ग्राम कुर्रट में गालियां देेने से मना करने पर गांव के ही दो दबंगों ने घर में घुसकर ग्रामीण की कुल्हाड़ी से हमलाकर हत्या कर दी। जबकि घटना के दौरान उधर से गुजर रहे एक ग्रामीण के भागने पर हमलावरों ने उस पर भी कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। इस घटना में मृतक का भाई बाल-बाल बच गया। मौका पाकर हमलावर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायल को तत्काल अस्पताल भेजा और मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भाई की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना गिरार के ग्राम कुर्रट निवासी हल्कू राम उर्फ हल्के (30) पुत्र दरयाव सेन गांव में ही कई वर्षों से परिवार के लोगों से अलग घर में रहता था। मंगलवार की शाम को करीब छह बजे उसने मंदिर में पूजा की और फिर वह घर में पूजा करने को जा रहा था। आरोप है कि पहाड़ी के पत्थरों पर बैठे भान सिंह एवं अभिषेक विश्वकर्मा उसे गालियां देने लगे। जब उसने गालियां देने से मना किया तो दोनों ने उसे रास्ते में ही रोककर मारापीटा। जिस पर वह किसी प्रकार चिल्लाता हुआ घर चला गया और घर में शाम को पूजा की तैयारी कर रहा था। तभी भान सिंह कुल्हाड़ी लेकर अभिषेक के साथ हल्कूराम के घर पहुंच गया। घर में घुसकर भान सिंह ने उसके सिर व चेहरा में जोरदार वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर तड़पते हुए मौत हो गई। घर से बाहर कुछ दूर खड़े उसके भाई टीकाराम को जानकारी हुई तो वह अपने भाई हल्लूराम के घर पहुंचा। वहां पर हमलावरों ने टीकाराम को भी मारापीटा, जिस पर वह जान बचाकर भागा। जबकि दबंगों के भागते समय रास्ते एक अन्य ग्रामीण फूला सहरिया खड़ा मिल गया, जिस पर दबंगों ने उसके पैरों में कुल्हाड़ी से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जानकारी मिलने पर थाना गिरार पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि घायल फूला को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
हल्कू पैरों से दिव्यांग था
कुर्रट निवासी मृतक हल्कू पुत्र दरयाव नाई पैर से दिव्यांग था, जो गांव में ही बढ़ई गिरी का छोटा-मोटा काम करता था।
भान सिंह पहले भी रहा है हत्या का आरोपी
ग्राम कुर्रट निवासी हत्यारोपी भान सिंह इससे पहले भी हत्या के एक मामले में वह जेल जा चुका है। उसने वर्ष 1998-99 में थाना गिरार के ग्राम दांगली निवासी राकेश की भी कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी थी, लेकिन गवाहों के मुकरने से वह बच गया।
विज्ञापन

चोरी के आरोप में भी गया था जेल
हत्यारोपी आरोपी भान सिंह जेल से निकलने के बाद ग्वालियर चला गया था, जहां से एक बोलेरो चुरा लाया था, जिसके चलते उसे जेल जाना पड़ा। बताया जा रहा है कि दो वर्ष पहले ही वह जमानत पर बाहर आया था।
तीनों के शराब पीने के दौरान हुआ था विवाद
थाना गिरार के ग्राम कुर्रट में मंगलवार की रात को हल्कूराम, भान सिंह और अभिषेक विश्वकर्मा तीनों लोग बैठकर शराब पी रहे थे, जिसमें आपसी विवाद बढ़ गया जिससे रुष्ट होकर भान सिंह और अभिषेक विश्वकर्मा ने घर से फरसा लाकर हल्कूराम पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपियों के भागते समय सहरिया व्यक्ति ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने उसके पैर पर प्रहार किया, जिससे वह घायल हो गया। इस मामले में दोनों हत्यारोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसमें एक आरोपी अभिषेक विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरे की तलाश है।
विज्ञापन

-गिरजेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक।

पीएम हाउस के वाहर खड़े मृतक हल्कूराम के परिजन- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें