फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर युवक की मौत

विज्ञापन
body 2.jpg - फोटो : body 2.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। जीआरपी क्षेत्र अंतर्गत नए मालगोदाम के पास ट्रेन के आगे आने से ग्राम मसौराखुर्द निवासी एक युवक की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मसौराखुर्द निवासी संजय पटेल(26) पुत्र सीताराम पटेल गांव में ही कम्प्यूटर व फोटो कॉपी की दुकान खोले है। बीते रोज बुधवार की शाम को करीब साढ़े पांच बजे वह घर से जिला मुख्यालय कुछ काम होने की कहकर निकला था और वह ऑटो से जिला मुख्यालय जाते देखा गया। इसके बाद रात में नौ बजे के बाद भी वह घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने उसे फोन लगाया, लेकिन मोबाइल ऑफ जा रहा था। तब परिजनों ने बैटरी चार्ज नहीं होना समझा। इसके बाद रात्रि करीब साढ़े नौ बजे जीआरपी को नई मालगोदाम के आगे रेल पटरियों पर एक युवक के ट्रेन से टकराकर घायल पड़े होने की सूचना मिली। जिस पर जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया और उसके पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान संजय पटेल निवासी ग्राम मसौराखुर्द के रूप में की गई। जबकि घायल संजय के पास एक डायरी भी मिली, जिसमें उसके भाई का नंबर लिखा था, जिस पर जीआरपी ने उसके भाई को उस नंबर पर फोन करके घटना की सूचना दी।
वहीं जिला अस्पताल में घायल की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जिस पर जिला अस्पताल पहुंचे परिजन उसे उपचार को झांसी ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उक्त युवक की हालत अधिक बिगड़ने पर मौत हो गई। मृतक के चाचा जयराम ने बताया कि उनका भतीजा जिला मुख्यालय जाने की कहकर निकला था, जो आए दिन जिला मुख्यालय ऑटो से तो कभी मोटरसाइकिल से जाता था। उसने ऐसा कदम किस वजह से उठाया इसकी किसी को जानकारी नहीं है। मृतक की दो बेटियां हैं और वह दो भाई व एक बहन में बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें