फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाचौनी से बार जाने वाले खस्ताहाल रास्ते से ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
पाचौनी से बार जाने वाले खस्ताहाल मार्ग की दशा - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
कारीटोरन(ललितपुर)। जखौरा ब्लॉक क्षेत्र में हाईवे से पाचौनी होते हुए बार के लिए जाने वाले खस्ताहाल मार्ग से ग्रामीण परेशान हैं। करीब पांच किलोमीटर तक सड़क पर गड्ढे होने के कारण आवागमन करने वाले एक दर्जन गांवों के लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। हैरत की बात तो यह है कि ग्रामीणों ने कई बार सड़क बनवाने की मांग क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व अफसरों से की लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

जखौरा ब्लॉक क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों से ग्रामीण परेशान हैं। इसमें ग्राम पाचौनी में बार जाने वाली सड़क पर गड्ढे क्षेत्र के विकास के दावों की पोल खोल रहे हैं। इस सड़क से करीब 12 गांवों के लोगों का आना जाना लगा रहता है। कभी-कभी तो राहगीरों को गड्ढा का पता नहीं लगता जिसके कारण गिर जाते हैं। चीरा से पाचौनी होती बार को जोड़ने वाली सड़क पूरी तरह टूट चुकी है। इधर, बरखिरिया, कारीटोरन, इमलिया के लोगों को आने-जाने में राहगीरों को बहुत ही दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है
सड़क पर परबी का नाला निकला है जिसे कच्चा बनाने की अनुमति दी गई है। नाले को पक्का बनाने के लिए विभाग से बात की जा रही है। अनुमति मिलने पर नाला पक्का बनवाया जाएगा। -जयराम रजक, प्रधान पाचौनी
विज्ञापन

सड़क पर गड्ढे होने के कारण कई बार हादसे हुए हैं। अब तो फुटपाथ पर भी पानी भर गया है, इससे पैदल निकलने वालों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। जनप्रतिनिधियों व अफसरों से सड़क बनवाने की बात की गई लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। -कनछेदी अहिरवार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें