फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा को बचाने गए भतीजे पर किया चाकू से हमला

विज्ञापन
fight.jpg - फोटो : fight.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। थाना महरौनी अंतर्गत कस्बा के टीकमगढ़ रोड पर कुछ लोगों द्वारा एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर दी, यह देख बचाने गए उसके भतीजे पर भी चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह दोनों गंभीर घायल हो गए। थाना पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना महरौनी अंतर्गत मोहल्ला टीकमगढ़ रोड निवासी बालमुकुंद भौंड़ेले ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते रोज सात अगस्त को दोपहर तीन बजे वह अपनी दुकान पर बैठा था, तभी दुकान के सामने बजाज किराना स्टोर संचालक ऋषभ जैन व उसके दोनों लड़के मोनू व छोटू एक राय होकर उसे गालियां देने लगे। जब उसने मना किया तो तीनों उसके साथ मारपीट करने लगे। यह देख उसका भतीजा मनोज बीच-बचाव करने आया तो उसके छोटे लड़के छोटू ने उस पर धारदार चाकू से प्रहार कर दिया, जिससे उसके भतीजे को गंभीर चोटें आई हैं। महरौनी पुलिस ने बालमुकुंद की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें