फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में 38 टीबी रोगियों को दिया उपचार

विज्ञापन
tb.jpg - फोटो : tb.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। ब्लॉक बिरधा अंतर्गत ग्राम धौजरी स्थित जूनियर हाईस्कूल में राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी रोग के संदिग्ध रोगियों की स्क्रीनिंग के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 38 रोगियों को जांच के बाद उपचार दिया गया। नौ मरीजों को बलगम जांच के लिए चिह्नित किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. जेएस बक्शी ने कहा कि कार्यक्रम के अंतर्गत क्षय रोगियों को इलाज देने के लिए निक्षय पोषण योजना की जानकारी दी। जिसमें बताया कि क्षय रोगियों को एक अप्रैल 2018 से इलाज के दौरान पोषण सहायता में पांच सौ रुपये प्रतिमाह सहायता दी जाती है। यह धनराशि डीबीटी के माध्यम से मरीजों के खाते में भेजी जाती है। तत्पश्चात शिविर में आए 38 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिन्हें जांच के बाद दवा दी गई। साथ ही नौ मरीजों कोे ट्रूनॉट मशीन से बलगम जांच के लिए सुबह की बासी मुंह की बलगम के जांच नमूना कलेक्शन के लिए फॉल्कन ट्यूब वितरित की गई। साथ ही शिविर में आए खांसी, जुकाम व सामान्य बुखार के मरीजों का भी उपचार कर, दवाइयां वितरित की र्गइं। साथ ही ब्लड शुगर और रक्तचाप की जांच की गई। इस दौरान पीपीएमसी आदेश श्रीवास्तव, एसटीएस दीपेंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें