ललितपुर। रेलवे द्वारा वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन झांसी से पुर्ण के लिए जून माह तक के लिए विशेष ग्रीष्मकालीन ट्रेन का संचालन शुरू किया जा रहा है। इस ट्रेन का ठहराव ललितपुर रेलवे स्टेशन पर भी किया जाएगा, जिसका संचालन सप्ताह में एक दिन ही रहेगा।
रेलवे स्टेशन वीरांगना लक्ष्मीबाई-पुणे विशेष साप्ताहिक ट्रेन 01922 का शुुुभारंभ छह अप्रैल से प्रत्येक बुधवार को शुरू होगा। यह ट्रेन झांसी से दोपहर 12.20 बजे चलेगी, जो ललितपुर रेलवे स्टेशन पर 13.55 बजे पहुंचेगी और बीना, विदिशा, भोपाल, होशंगाबाद, इटारसी, खंडवा, भुसावल, मनमाड़, कोपरगांव, अहमदनगर, दौंड कोर्ड लाइन होते हुए पुणे पहुंचेगी। इसी प्रकार 01921 पुणे-वीरांगना लक्ष्मीबाई एक्सप्रेस विशेष ट्रेन पुणे स्टेशन से प्रत्येक बृहस्पतिवार को दोपहर 15.15 बजे चलेगी, जो अगले दिन शुक्रवार को ललितपुर रेलवे स्टेशन पर सुबह 8.05 बजे आएगी और दो मिनट के स्टॉपेज के बाद रवाना होकर सुबह 9.35 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।