फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटरा बाजार में निर्माण के समय दीवार ढहने से तीन मजदूर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के कटरा बाजार में दुकान के बेसमेंट के निर्माण के दौरान पड़ोसी की दीवार ढहने से तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कटरा बाजार निवासी राम सोनी के बेटे रज्जू सोनी गणेश प्रतिमा स्थल के पास दुकान का निर्माण करा रहे हैं। रविवार को बेसमेंट की खुदाई के बाद पिलर व दीवार बनाने का काम चल रहा था। पूर्वाह्नन करीब 11.15 बजे अचानक निर्माण कार्य से सटी हुई पड़ोसी की पुरानी मिट्टी की कच्ची दीवार अचानक से ढह गई। बेसमेंट होने के चलते मजदूर बेसमेंट में ही किनारे ही भाग सके, लेकिन ईंट पत्थर गिरने से उसमें फंसे तीन मजदूर गंभीर घायल हो गए। दीवार ढहने से काफी देर तक धूल का गुबार उठता रहा। वहीं तीन मजदूर धूल के उठते गुबार के बीच ही बेसमेंट से बाहर निकलने से सफल हो गए।
आसपास के लोगों ने धूल का गुबार कम होते ही तत्काल बेसमेंट के गड्ढे में देखा तो उसमें फंसे दो मजदूरों को तत्काल बाहर निकाला। फिर देखा तो उस गड्ढे के एक कोने में भी एक मजदूर चिपका दिखाई दिया, जिस पर लोगों ने तत्काल उसे भी बाहर निकाला। तीनों मजदूरों को चोटें आई थीं, जिस पर दुकान निर्माण संचालक एवं लोगों ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।,उनका उपचार किया गया। ठेकेदार शिवराज और राकेश की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें झांसी रेफर कर दिया। जानकारी मिलने पर शहर कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा, सदर चौकी इंचार्ज राहुल राठौर पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कटरा बाजार में निर्माण कार्य के दौरान एक दीवार ढहने से तीन मजदूर घायल हुए हैं। बाकी मजदूर सुरक्षित बताए गए हैं। इस मामले में निर्माण के अनुमति एवं सुरक्षा मानकों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विनोद कुमार मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें