फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की योजना बनाते तीन आरोपी देशी तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
चोरी की योजना बनाते पकड़े गये आरोपी व पुलिस लाइन में खुलासा करते एसपी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। थाना बार पुलिस और एसओजी टीम ने चेकिंग के दौरान चोरी की योजना बनाते अवैध शस्त्रों के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन तमंचा और पांच कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक के निर्देश पर बृहस्पतिवार को थानाध्यक्ष बार मनोज कुमार वर्मा और एसओजी प्रभारी अंजनी कुमार सिंह की टीम ने क्षेत्र में संदिग्ध आरोपियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि बार के राजकीय इंटर कॉलेज के पास तीन संदिग्ध व्यक्ति अवैध हथियारों के साथ खड़े हैं और चोरी की योजना बना रहे हैं। जिस पर थाना बार पुलिस और एसओजी टीम ने मौके पर पहुंचकर जीआईसी के पास शाम करीब पौने आठ बजे संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ लिया। जिन्होंने पूछताछ में अपने नाम थाना तालबेहट के ग्राम कड़ेसराकलां, हाल राईट बैंक कॉलोनी माताटीला निवासी बॉबी राजा बुंदेला, थाना तालबेहट के ग्राम झररघाट निवासी सुमित यादव और थाना पूराकलां क्षेत्र के ग्राम टेकरी निवासी राजा यादव बताया। सख्ती से पूछताछ में उन्होंने चोरी की योजना बनाने की बात कबूली और तलाशी लेने पर तीनों के पास से एक-एक तमंचा और बॉबी राजा और सुमित यादव के कब्जे से दो-दो कारतूस और राजा यादव के पास से एक कारतूस बरामद किया गया। जिस पर थाना बार पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ चोरी की योजना बनाने और आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में थाना बार से उपनिरीक्षक राकेश कुमार, पवन, छत्रपाल के अलावा एसओजी टीम से अभय प्रताप सिंह, सुदर्शन पाठक, गोपाल झा, आशीष शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें