फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म कांड में अब सपा नगर अध्यक्ष व चाचा समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
rape2 grafic.jpeg - फोटो : rape2 grafic.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी किशोरी से दुष्कर्म के मामले में कोतवाली पुलिस ने सोमवार को सपा नगर अध्यक्ष समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया। इस मामले में पुलिस सपा और बसपा के जिलाध्यक्ष समेत 11 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस ने समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष राजेश जोझिया, सपा के हटाए गए जिलाध्यक्ष तिलक यादव के भाई राजेंद्र उर्फ राजू यादव एवं किशोरी के आरोपी चाचा को भी गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों को जिला चिकित्सालय में चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद न्यायालय में पेश कया गया। न्यायालय ने 14 दिन के रिमांड पर तीनों को जेल भेज दिया। इस मामले में अब तक कुल 14 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। बाकी 14 आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें ताबड़तोड़ दबिशें दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें