फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला तोड़कर लाखों के जेवरात चोरी

विज्ञापन
कैप्सन - 2 - चोरों द्वारा तोड़ी गई अलमारी में बिखरा सामान 3 - गांव के बाहर बिखरा सामान - फोटो : TALDEHATE
विज्ञापन
तालबेहट/भुचेरा। थाना पूराकलां अंतर्गत ग्राम भुचेरा में चोर एक मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात ले गए। परिजनाें की सूचना पर थाना पूराकलां पुलिस मौके पर गई और घटना के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन

भुचेरा निवासी कृष्ण प्रताप सिंह रविवार को परिवार समेत ओरछा गए थे। रात में करीब वह 12 बजे वहां से वापस आए। इसके बाद परिजनों ने खाना खाया। लाइट न आने के कारण परिजन कमरे का ताला लगाकर बाहर बने बरामदे में सो गए। इसके बाद चोरों ने रात में कमरे का और बाद में अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए। सुबह जब वह सोकर उठे तो कमरे का टूटा ताला देखकर वह सन्न रह गए। चोरी की सूचना तत्काल थाना पूराकलां पुलिस को दी गई। जानकारी के बाद थानाध्यक्ष यशवंत सिंह मौके पर गए और पूरी जानकारी ली। देर शाम तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था। थानाध्यक्ष के अनुसार घटना की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें