फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माताटीला के 20 गेट खोलकर छोड़ा जा रहा पानी

विज्ञापन
कैप्सन - बांध के बहाव में फंसी महिलाए - फोटो : TALDEHATE
विज्ञापन
तालबेहट (ललितपुर)। मध्य प्रदेश में दो दिनों से हो रही लगातार बारिश का असर जनपद में फिर नजर आने लगा है। जिसके चलते राजघाट बांध और माताटीला बांध में जलस्तर बढ़ गया। जिसे संतुलित रखने के लिए माताटीला बांध के 20 गेट खोल कर पानी की लगातार निकासी की गई।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश में दो दिन से बारिश हो रही है। जिसके कारण राजधाट बांध में पानी का स्तर बढ़ गया। इस वजह से उसके गेट खोले गए और पानी छोड़ा गया। ऐसे में माताटीला बांध में पानी का स्तर बढ़ने पर उसे सामान्य रखने के लिए सोमवार को बांध के 20 गेट खोले गए। लगभग चार फीट की ऊंचाई तक गेट खोलकर तकरीबन ढाई लाख क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही। बांध के अधिकारियों के अनुसार यदि रात में राजघाट से पानी और छोड़ा जाता है तो गेटों से पानी की निकासी बढ़ाई जा सकती है। बांध से पानी की निकासी होने पर भैंसनवारा, उगरपुर सहित कई गांवों में निचले भाग में कई जगह जलभराव हो गया। इससे गांववालों की समस्या भी बढ़ गई है।
---
बादरौन में पानी की तेज बहाव में फंसीं तीन महिलाएं पांच घंटे बाद सुरक्षित निकली गईं
तालबेहट (ललितपुर)। राजघाट बांध से छोड़े गए पानी से बेतवा नदी अपने उफान पर हो गई। सुबह अपने जानवर लेकर उन्हें चराने गई ग्राम बादरौन की तीन महिलाएं नदी के पानी के तेज बहाव में फंस गईं। पांच घंटे बाद बांध के गेट बंद करके तीनों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

इन दिनों राजघाट बांध से छोड़े गए पानी से बेतवा नदी उफान पर आ गई है। सोमवार को बादरौन की तीन महिलाएं यहां अपने जानवर चराने गई थीं, इस दौरान बहाव तेज होने से तीनों वहां फंस गईं। जब तक वह अपने को नदी से सुरक्षित निकलतीं तब तक पानी का बहाव और तेज हो गया। इसकी जानकारी उनके परिजनों और गांव वालों को हुई तो वहां भीड़ लग गई। इसके बाद वहां के ग्राम प्रधान अनुरुद्ध यादव ने इसकी सूचना उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सहित अन्य अधिकारियों को दी।
अधिकारियों ने यह सुनते ही स्थिति समझी और इसके बाद राजघाट बांध के कुछ गेटों को बंद किया गया। कुछ घंटों बाद जैसे ही नदी में पानी का स्तर कम हुआ। तीनों महिलाओं को वहां से सुरक्षित निकाला गया। पांच घंटे बाद महिलाओं के सुरक्षित बाहर आते ही उनके परिजनों के चेहरे प्रसन्न हो गए। महिलाओं के नाम ललिता पत्नी भैयालाल, सुखदेेवी पत्नी करन, रामसखी पत्नी मनोहर निवासिनी बादरौन बताए गए हैं।

कैप्सन - माताटीला बांध से गिरता पानी- फोटो : TALDEHATE

कैप्सन - बांध के बहाव में फंसी महिलाए- फोटो : TALDEHATE

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें