फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पिछले साल की अपेक्षा एक क्विंटल प्रति हेक्टेयर अधिक उपज का अनुमान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। क्रय केंद्रों का संचालन प्रारंभ है, लेकिन गेहूं की फसल की कटाई पूरी न होने से किसान उपज लेकर नहीं आ रहे हैं। इस साल जनपद में 186348 हेक्टेयर भूमि पर गेहूं की फसल बोई गई है, जबकि पिछले वर्ष 168562 हेक्टेयर भूमि पर गेहूं की खेती की गई थी। पिछले साल 40 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपज थी, जबकि वर्तमान में 41 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है। इस बार गेहूं का समर्थन मूल्य 2275 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जो पिछले साल की अपेक्षा 160 रुपये अधिक है।
जनपद में गेहूं खरीद के लिए 49 केंद्रों की स्थापना की गई है। इस वर्ष गेहूं उत्पादन का अनुमान 764026 मीट्रिक टन है, जो पिछले वर्ष की तुलना में अधिक है। पिछले वर्ष 674248 मीट्रिक टन गेहूं का उत्पादन हुआ था। जो क्रय केंद्र बनाए गए हैं, उनमें ललितपुर तहसील में 20, पाली में 7, महरौनी में 8, तालबेहट में 10 व मड़ावरा में चार हैं। इनमें खाद्य विभाग के पांच, पीसीएफ के 32, भारतीय खाद्य निगम 06 व नैफेड के 06 केंद्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले पांच वर्षों में गेहूं खरीद की स्थिति
वर्ष - निर्धारित लक्ष्य मीट्रिक टन - खरीद मात्रा मीट्रिक टन में
2019-20- 92500- 72017.68
2020-21- 92500- 80764.55
2021-22- लक्ष्य निर्धारण नहीं- 90146
2022-23- 96000- 310.15
2023-24- 96000- 10095.80

वर्तमान में 49 क्रय केंद्रों का संचालन किया जा रहा है, आगे इनकी संख्या बढ़ाकर 55 कर दी जाएगी। अभी अधिकांश किसानों की फसल खेतों में है, इससे क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद नहीं हो पाई है।-अंकुर श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें