ललितपुर। नगर पालिका परिषद के वार्ड 23 के मोहल्ला रावतयाना के लोग सड़क व नाली के अभाव में जलभराव व कीचड़ की जटिल समस्या से जूझ रहे हैं। यहां पर कुछ मार्गों में ब्रिक्स मार्ग है, तो पानी निकासी को नालियां मानक अनुरूप नहीं है। इससे जलभराव हो रहा है, लेकिन कहीं कोई समस्या से निजात दिलाने वाला नहीं है।
वार्ड में कई कच्चे रास्तों में पहले ही समस्या थी, अब बारिश से और जटिल हो गई है। कीचड़ से वाहन ही नहीं पैदल निकलने तक में परेशानी हो रही है। वहीं मुख्य मार्ग की पुलिया क्षतिग्रस्त होने से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। वार्ड में पेयजल को लगे हैंडपंप भी खराब पड़े हैं। इससे पेयजल का संकट तक बना हुआ है।
शहर में मुख्य सड़क पर पहले ही गड्ढे थे, अब बारिश से पानी जमा हो गया है। वाहनों की आवाजाही से कीचड़ में तब्दील हो गया है। मवेशी बाजार के पास गली में पहले ही संकरी है। पेबर ब्रिक्स मार्ग में नाली क्षतिग्रस्त पड़ी हुई है। संपर्क मार्ग की ऊंचाई होने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। हालत यह है कि गली जलभराव में तब्दील हो गई है। लोगों को चप्पल व जूते हाथ में लेकर निकलना पड़ रहे है। वहीं गोविंद नगर मार्ग में फुटपाथ के गड्ढों में पानी जमा हो गया है। गड्ढों में जलभराव से परेशानी हो रही है।
मोहल्ला में मस्जिद के पीछे साहू गली में सड़क पहले ही जर्जर बनी हुई है। नालियां भी क्षतिग्रस्त हैं। इससे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। वहीं नाली का निर्माण नहीं है। ऐसे में पत्थर रखकर निकलना पड़ रहा है। गोविंद नगर का मुख्य मार्ग तक में सड़क नहीं है। पूरा रास्ता कीचड़ में तब्दील हो गया है। वहीं रास्ता की टूटी पुलिया से आवाजाही मुश्किल हो रही है।
दरवाजे के सामने कीचड़ फैला हुआ है। नाली खराब होने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। रात में निकलने पर गिरने का भय बना हुआ है। ज्योति साहू
दरवाजे के सामने ही गली में दूषित पानी जमा है। पत्थरों के सहारे निकलना पड़ रहा है। कई बार निकलते समय दूषित पानी में चले जाते हैं।
बृजलाल साहू
मोहल्ला में सड़क व नाली क्षतिग्रस्त हालत में है। दूषित पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। इससे रास्ते में ही बंद पड़ा हुआ है।
सुनील रैकवार
शहर में सबसे अधिक वार्ड 23 में हालत खराब है। यहां पर सभी सड़कों के प्रस्ताव स्वीकृत हैं, लेकिन पालिका में मतभेद के चलते कोई कार्य नहीं हो पा रहे है। टेंडर के अभाव में कार्य नहीं हो पा रहा है। समस्याओं को लेकर अधिशासी अधिकारी से संपर्क किया, लेकिन अब तक समस्या देखने तक को समय नहीं मिला। कोई सुनने वाला तक नहीं है।
जहीर अली रानू, सभासद