फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाली थाने में तेजराम की मौत के मांगे साक्ष्य

विज्ञापन
police new.jpeg - फोटो : police new.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। बीते 28 अगस्त को थाना पाली में ग्राम पटऊआ निवासी तेजराम के फांसी लगाने से हुई मौत के मामले में अपर उप जिला मजिस्ट्रेट प्रथम द्वारा जांच शुरू कर दी गई है। इसके लिए घटना के संबंध में लोगों से लिखित या मौखिक साक्ष्य मांगे गए हैं, ताकि जांच प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके।
विज्ञापन

अपर उप जिला मजिस्ट्रेट प्रथम जांच अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय ने एक पत्र के माध्यम से सार्वजनिक सूचना जारी करते हुए बताया कि थाना पाली केे अंतर्गत ग्राम पटऊआ निवासी तेजराम लोधी की मृत्यु के संबंध में जिला मजिस्ट्रेट द्वारा मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जिस किसी व्यक्ति को कोई जानकारी हो तो वह 15 सितंबर तक किसी भी कार्य दिवस में कलक्ट्रेट ललितपुर के कक्ष संख्या छह में अपर उपजिला मजिस्ट्रेट प्रथम के कार्यालय में उपस्थित होकर लिखित या मौखिक साक्ष्य प्रस्तुत कर सकता है। अपर उपजिला मजिस्ट्रेट प्रथम ललितपुर के मोबाइल नंबर 9454416368 पर प्रकरण से संबंधित जानकारी दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें