फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना के 610 लाभार्थियों को मिले आवास

विज्ञापन
आवास के लाभार्थियों के साथ डीएम अन्नावि दिनेश कुमार - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के 5.51 लाख लाभार्थियों को वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से आवासों की चाभी सौंपी। इनमें जनपद के 610 लाभार्थी शामिल है। इन लाभार्थियों में से 10 को डीएम अन्नावि दिनेश कुमार ने एनआईसी हाल में चाभी देते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का प्रसारण एनआईसी में मौजूद अधिकारियों और लाभार्थियों ने देेखा। मुख्यमंत्री के संबोधन के बाद डीएम ने 10 लाभार्थियों उनके आवास की चाभी सौंपते हुए उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर योजना के लाभार्थियों के अनुभवों के फीडबैक पर आधारित शॉर्ट फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, परियोजना निदेशक डीआरडीए एके सिंह, जिला विकास अधिकारी केएन पांडेय सहित प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थी मौजूद रहे।
100 लाभार्थियों को मिला घर
बार। विकासखंड के सामुदायिक भवन में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत 100 लाभार्थियों को सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने चाभी सौंपी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा है कि प्रदेश में कोई भी व्यक्ति आवासहीन न रहे। इस मौके पर बीडीओ सौरभ बरनवाल कल्याण सिंह लोधी, मनोज कुशवाहा, हरपाल सिंह सिसोदिया, अमित जैन, आशीष, एडीओ पंचायत राघवेंद्र सिंह, अमित जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें