जाखलौन में बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त हुई मंदिर की सुरई
- फोटो : LALITPUR
जाखलौन। कस्बे के रामराजा साहू समाज मंदिर पर मंगलवार दोपहर को तेज आवाज के साथ बिजली गिरी, इससे मंदिर की सुरई क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत थी कि मंदिर के कपाट बंद होने से वहां कोई श्रद्धालु नहीं था। अन्यथा बड़ी घटना घट सकती थी।
मंगलवार को दोपहर से बादल गरजने के साथ शुरू हुई बारिश के बीच अचानक तेज चमक के साथ मंदिर की सुरई पर बिजली गिरी जिससे सुरई आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। दोपहर होने और मंदिर के कपाट बंद होने के कारण कोई आहत नहीं हुआ। लोगों ने प्रशासन से गाज गिरने से बचाव के लिए जन जागरूकता अभियान और तड़ित चालक के विषय में जानकारी दिलवाने की मांग की। ऐसा माना जाता है कि अधिक ऊंचाई वाले भवनों में तड़ित चालक लगाने से गाज गिरने की संभावनाएं समाप्त हो जाती हैं और इसमें कोई अधिक धनराशि का खर्चा नहीं आता।