फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी लगाने से किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कस्बा जाखलौन में अपने जीजा के घर रह रही 13 वर्षीय किशोरी ने घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी। मोहल्ले वालों ने देखा तो खेत पर गए परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे उपचार को जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के जिला सागर के ग्राम बसारी निवासी सोनम अहिरवार (13) पुत्री भगवानदास अहिरवार पांच साल से अपने जीजा सोनू अहिरवार के साथ जाखलौन क्षेत्र के गोसाईं मोहल्ला में रहती थी। सोमवार को सुबह उसके जीजा के परिजन काम व मजदूरी पर चले गए। जबकि उसकी बहन के दो बच्चे घर में ही थे। सुबह करीब दस बजे जब मोहल्ले का एक लड़के ने उसके घर में आवाज देकर बुलाया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई, जिस पर उसने दरवाजे खोलकर अंदर जाकर देखा तो कमरे में पंखा के कुंडे पर सॉल से सोनम लटक रही थी। यह देख उसने तत्काल सोनू को जाकर घटना की जानकारी दी, जिस पर वह और परिजन घर पहुंचे और उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के जीजा सोनू ने बताया कि उसकी साली उसके यहां करीब पांच माह से रह रही थी। सोमवार को सभी लोग अपने अपने काम से गए थे, तभी उसने यह कदम उठा लिया। इसकी जानकारी नहीं है कि उसने यह किस वजह से किया। सोनम सात बहन व दो भाइयों में चौथे नंबर की थी। परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर शव जिला अस्पताल से घर ले गए । जहां उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें