फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना महरौनी क्षेत्र के गांव बजर्रा में मंगलवार शाम को एक किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार उसे कुछ मानसिक परेशानी थी, जिसके चलते वह अक्सर मरने की बात करती रहती थी।
विज्ञापन

कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम बजर्रा निवासी मेघा (13) पुत्री रमेश चंद्र बीते दो दिन पहले पास के ही गांव में रिश्तेदारी में परिजनों के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी और मंगलवार सुबह ही वापस लौटी। उसे हाथ पैरों में दर्द हो रहा था, तो उसकी मां ने उसे घर में रखी दवा दे दी। दवा खाने के बाद वह खाना बनाने लगी। वहीं परिजन मजदूरी के लिए चले गए। परिजन जब शाम को घर लौटे तो मेघा का शव कमरे में छत के कुंदे पर साड़ी के फंदे पर लटक रहा था। यह देख परिजनों का कोहराम मच गया। जानकारी मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों के अनुसार बेटी शादी से लौटकर आई तो उसे हाथ पैरों में दर्द की शिकायत थी, तो उसने दवा ले ली थी। यह भी बताया कि वह कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी और कई बार मरने की बात करती रहती थी। उन्हें ऐसा पता होता तो वह उसके अकेला नहीं छोड़ते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें