फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब किशोरी पीड़िता की मां ने 11 परिजनों पर दर्ज कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
police new.jpeg - फोटो : police new.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी किशोरी से छह साल से 28 आरोपियों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अब पीड़िता की मां ने भी ससुराल के 11 लोगों पर घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, मारपीट एवं उसके बेटे के साथ कुकर्म करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी महिला ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2003 में एक युवक (उसके पति) द्वारा उसके सारे घर वालों को नींद की गोली देकर और दोनों बहनों का 25-25 तोला सोना लेकर उसका अपहरण कर सीधे ग्वालियर ले गया था। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो बिना शादी के मांग में सिंदूर भर दिया और उसे सुला दिया। फिर बाद में कहने लगे कि दो-तीन दिन बाद शादी होगी। इसके बाद छह जुलाई 2003 को जबलपुर आर्य समाज मंदिर में ले गए, जहां उसके साथ जबरन शादी की। वहां मौजूद लोगों में चार महिलाओं व तीन पुरुषों के नाम भी बताए।
बताया कि उन्होंने उसे धमकी दी थी कि यदि किसी को बताया तो जान से मार देंगे। फिर शादी के बाद एक व्यक्ति के सामने उसके बयान हुए और बयान बदलने पर मायके वालों और उसको जान से मारने की धमकी की। फिर वह अपने ससुराल आ गई, जहां उसी रात को उसके पति ने उसे निर्वस्त्र तीन घंटे तक छत पर एक पैर पर खड़ा कर दिया और उसे पीटा। यह ऐसी काफी समय तक होता रहा। फिर वह गर्भवती हो गई तो घर वाले ऑपरेशन कराने की बात कहने लगे। वह नहीं मानी तो उन लोगों ने उसे खाना देना बंद कर दिया, जिस पर वह पड़ोसी के घर से मांगकर खा लेती थी। जब यह उसके पति को पता चला तो वह उसे एक कमरे में बंद करके चले जाते और मारपीट करते। फिर वर्ष 2004 मेें उसकी बेटी पैदा हुई तो अस्पताल में आने के बाद उसे प्रताड़ित किया। खाना बनाया तो फेंक दिया। फिर उसके बाद दूसरी बार गर्भवती हुई तो उसके पेट में लात मार दी। उसकी बेटी को भी प्रताड़ित किया। इसके बाद ननद व सास के कहने पर उसके ऊपर मिट्टी का तेल डाल दिया। उसे जबरदस्ती केरोसिन पिला दिया। दूध में जहर देकर मारने की कोशिशकी गई। उसकी बेटी को जबरन स्कूल में ले जाते थे और उसे बेचने के लिए जा रहे थे। उसके बेटे के साथ भी जबरन कुकर्म किया गया। पुलिस में शिकायत करने के बाद जब वह घर लौटी तो उसके देवर ने उसके ऊपर एसिड डाल दिया। उसने कहा कि अब यदि उसके या उसके बच्चों के साथ कुछ होता है तो इसके जिम्मेरदार उसके ससुराल वाले और वह आरोपी होंगे, जिनके नाम उसकी बेटी ने दिए हैं। उसके पति उसके साथ घरेलू हिंसा करते थे। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में 11 नामजद ससुराली आरोपियों के खिलाफ धारा 498ए, 366, 323, 506, 326, 377 एवं घरेलू हिंसा अधिनियम की धारा 4 व 5 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला ने तहरीर दी है, जिसमें महिला ने उसके और उसके बेटे के साथ गलत व्यवहार के आरोप लगाए हैं। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। निखिल पाठक, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें