फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेडियम के जीर्णोद्वार में खर्च हो गए बीस लाख, कमियों से खिलाड़ी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। शहर में हाईवे स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम का जिला पंचायत के माध्यम से जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। अब तक करीब बीस लाख रुपये खर्च हो चुके हैं, लेकिन स्टेडियम में अब भी कमियां बनी हुई हैं। दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए यहां रैंप तक नहीं बनाया गया है, जबकि टिन शेड होने के बाद भी दीवार पर पानी रिस रहा है। यहां तक कि बैडमिंटन का नेट भी किराए से मंगाकर जीर्णोद्धार के कार्य का लोकार्पण कर दिया गया।
विज्ञापन

शहर में नेहरू महाविद्यालय के पीछे हाईवे के दूसरी ओर स्पोर्ट्स स्टेडियम के हॉल एवं शौचालय के जीर्णोद्धार का काम जिला पंचायत के माध्यम से कराया गया है। इसके कार्य में लगभग बीस लाख रुपये खर्च हो गए हैं। इसमें हॉल के टिन शेड, बुडिंग पिच, फर्श एवं शौचालय का निर्माण भी कराया गया। लेकिन, अब भी काफी कमियां है, जिससे खिलाड़ी परेशान हो रहे हैं। यहां हॉल में नवनिर्मित बैडमिंटन कोर्ट मानक के अनुसार नहीं बनाया गया है। यहां लकड़ी का कार्य भी पूरे कोर्ट में नहीं कराया गया है। यहां टिन शेड होने के बाद भी बारिश में दीवार पर और बीच में पानी रिसता है, जो अंदर हॉल में आता है। दोनों बैडमिंटन कोर्ट के बीच की दूरी मानक के अनुसार नहीं है, जिससे दोनों कोर्ट में नेट के पोल एक साथ नहीं लग सकते हैं। एक कोर्ट की लंबाई एवं चौड़ाई 20 वाई 44 फुट रहती है, जो पूर्ण नहीं है। कोर्ट का वाटर लेबल फर्श में समतल नहीं रखा गया है, जिससे खिलाड़ियों को खेलने के दौरान परेशानी होती है और चोट भी लग सकती है। यहां तक कि कार्यदायी संस्था जिला पंचायत द्वारा यह जीर्णोद्धार किया गया। हॉल खेल कार्यालय को अभी हैंडओवर ही नहीं किया गया है, जबकि बीते तीन दिन पहले प्रभारी मंत्री द्वारा इसका लोकार्पण भी कर दिया गया है। यहां तक कि लोकार्पण के लिए नेट पोल किराए से मंगाए गए थे, जो अब वहां से निकाल लिए गए हैं।
---------
अभी हैंडओवर नहीं हुआ हॉल
स्पोर्ट्स स्टेडियम के जीर्णोद्धार कार्य की कार्यदायी संस्था जिला पंचायत है, इसके द्वारा हॉल और शौचालयों का जीर्णोद्धार कराया गया है। अभी हॉल खेल विभाग के हैंडओवर नहीं हुआ है।
विज्ञापन

रेखा रावत, क्रीड़ा अधिकारी।
--------
स्पोर्ट्स स्टेडियम के जीर्णोद्धार का कार्य हमारे समय का नहीं है, उस समय प्रशासक जिलाधिकारी थे, उन्हीं के समय कार्य का भुगतान भी हुआ है। जीर्णोद्धार में जो भी कमियां हैं, उनकी जांच करायी जाएगी।
विज्ञापन

-कैलाश नारायण निरंजन, अध्यक्ष, जिला पंचायत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें