फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईटी करेगी पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष पर दर्ज धोखाधड़ी के मुकदमे की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष के विरुद्घ दर्ज धोखाधड़ी कर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन का बैनामा करने के मामले में डीआईजी झांसी के आदेश पर पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक के द्वारा एसआईटी का गठन कर दिया गया है। एसआईटी ने मुकदमा संबधी पत्रावली का अवलोकन करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला सिविल लाइन फूटा बंगला निवासी वीरेश चौबे पुत्र शोभाराम चौबे ने 13 नबंवर 2021 को न्यायालय के आदेश पर कोतवाली सदर में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रमेश खटीक के विरुद्घ धोखाधड़ी, षड़यंत्र रचना, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने जैसी धाराओं में एक मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें आरोप लगाया गया था कि सदर क्षेत्र पुुराना सागर रोड स्थित रामबाग में 12.90 एकड़ का रकवा है। आरोप लगा कि एक बड़े हिस्से को पूर्व नपाध्यक्ष रमेश खटीक ने लेखपाल, कानूनगो सहित एक दर्जन से अधिक आरोपियों संग षडयंत्र रचा और धोखाधड़ी कर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर आराजी में उसके अंशभाग को बेच दिया। आराजी पुरानी सड़क किनारे होने के चलते बेशकीमती थी। इस मुकदमें की विवेचना उपनिरीक्षक अजय कुमार ने शुरू की तथा मुकदमा संबंधी साक्ष्य एकत्रित करने में जुट गए। अभी कुछ माह का समय ही गुजरा था कि इस मामले की विवेचना क्राइम ब्रांच को स्थानांतरित कर दी गई। क्राइम ब्रांच मुकदमे की विवेचना करने में जुट गया था। इस हाई प्रोफाइल मुकदमे की मानीटरिंग पुलिस अफसरों के द्वारा लगातार की जा रही थी। हाल ही में इस मुकदमे की जांच करने के लिए एसआईटी का गठन करने के लिए डीआईजी झांसी परिक्षेत्र ने पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक को आदेश दिए। डीआईजी के आदेश पर एसपी ने इस मुकदमे की जांच करने के लिए एसआईटी का गठन कर दिया है।
एसआईटी टीम में यह लोग हैं शामिल
एसपी द्वारा पूर्व नपाध्यक्ष के खिलाफ दर्ज मुकदमे की जांच करने के लिए गठित की गई एसआईटी टीम में क्षेत्राधिकारी पाली, थाना बार प्रभारी निरीक्षक, चौकी प्रभारी तेरईफाटक को शामिल किया है। इस टीम ने क्रांइम ब्रांच से केस संबधी पत्रावली लेकर उसका अवलोकन शुरू कर दिया है। वहीं एसआईटी टीम द्वारा इस हाईप्रोफाइल मामले की जांच करने से इस मुकदमे से संबधित लोगों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

इन पर दर्ज हुआ था मुकदमा
कोतवाली में कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुए मुकदमें में अरविंद कुुुुमार ताम्रकार लेखपाल, संतोष कनूनगो, रमेश खटीक, सोहनलाल, अनिल कुमार जैन, आशीष समैया, शिवनारायण चौबे, अर्पित जैन, संतोष चौबे सहित अन्य कुछ व्यक्ति आरोपी हैं।
पूर्व नपाध्यक्ष रमेश खटीक के खिलाफ एक धोखाधड़ी के मामले में एसआईटी टीम का गठन किया गया है। इस टीम में सीओ पाली, एसएचओ बार एवं तेरई फाटक चौकी इंचार्ज को शामिल किया गया, जो उक्त मामले की जांच करेंगे।
विज्ञापन

-निखिल पाठक, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें