फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढेदार सड़कों के सवालों पर घिरे मंत्री.....बोले तीन माह में हो जाएंगी गड्ढा मुक्त

विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता करते प्रभारी मंत्री गिरीशचंद्र यादव,राज्यमंत्री राममनोहर पंथ व अन्य - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। सूबे के आवास एवं शहरी नियोजन राज्यमंत्री व जनपद प्रभारी गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में जो विकास कार्य हुए वह अब तक अन्य सरकारों ने नहीं कराए। उन्होंने जनपद में कराए गए विकास कार्यों का हवाला देते हुए कहा कि 32.38 करोड़ की लागत से जिले की सड़कों को गड्ढा मुक्त कराया गया, लेकिन शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की खस्ताहाल व गड्ढेदार सड़कों के सवाल पर घिरे प्रभारी मंत्री ने कहा कि सड़कें तीन माह में हो जाएंगी गड्ढा मुक्त हो जाएंगी। वह मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव बोले कि इसके अलावा हवाई अड्डा के लिए 91.773 हेक्टेयर जमीन खरीदने के लिए 86.65 करोड़ रुपये व स्टांप ड्यूटी के 76.75 लाख रुपये की कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज, तीन ऑक्सीजन प्लांट के अलावा मडावरा व महरौनी में 2034 करोड़ की लागत से दो हजार एकड़ भूमि पर बल्क ड्रग पार्क का प्रस्ताव भेजा जा चुका है। इस दौरान पत्रकारों ने कहा कि शहरी व ग्रामीण आवास के नाम पर 25 से तीस हजार रुपये लिए जा रहे हैं। कई जगहों पर पात्रों की जगह पर अपात्रों को आवास देकर लाभान्वित किया जा रहा है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मंत्री ने एडीएम को इसकी जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 4378.39 लाख रुपये से 80.591 किमी लंबाई के नौ मार्गों का निर्माण कराया गया। उन्होंने जिले में योजनाओं के अलावा खाद्यान्न वितरण के आंकड़े बताते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं से सभी वर्गों को लाभान्वित किया गया। इस दौरान राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, विधायक रामरतन कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, डीएम अन्नावि दिनेश कुमार, एसपी निखिल पाठक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सड़क की मरम्मत में आबादी का मानक नहीं हो सकता
प्रभारी मंत्री के सामने बिरधा क्षेत्र की एक सड़क के मामले में बताया गया कि जब डीएम के माध्यम से पीडब्ल्यूडी को सड़क की मरम्मत का प्रार्थना भेजा गया तो वहां से जवाब मिला कि गांव की आबादी 250 लोगों की है इस वजह से वहां सड़क की मरम्मत नहीं हो सकती। इस पर मंत्री बोले सड़क की मरम्मत में आबादी का मानक निर्धारित नहीं हो सकता। उन्होंने डीएम को निर्देश दिए की वह इस मामले को दिखवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें