फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में अचेत मिले किसान की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
Snake.jpeg - फोटो : Snake.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मिर्चवारा में मंगलवार सुबह खेत पर काम कर रहे किसान को सांप ने डस लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक आशाराम कुशवाहा (70) मंगलवार सुबह करीब पांच बजे खेत पर गए थे, जहां मेड़ पर उसे सांप ने डस लिया, जिससे वह अचेत होकर वहीं गिर पड़ा। जब वह काफी देर तक घर नहीं पहुंचे तो परिवार के लोग उन्हें देखने के लिए खेत पर गए, तो वहां वह मेड़ के पास अचेत अवस्था में पड़े थे। जिस पर उन्हें जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बेटे मोहन ने बताया कि मंगलवार को सुबह उसके पिता खेत पर गए थे। वह सांप के डसने से बेहोशी हालत में पड़े मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें