फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल सड़कों को बनवाने के लिए प्रधानमंत्री से घोषणा करवाएं जनप्रतिनिधि

विज्ञापन
road.jpg - फोटो : road.jpg
विज्ञापन
महरौनी (ललितपुर)। जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद बडौनिया ने कहा कि जनपद में सड़के खस्ताहाल हैं। शायद ही कोई मार्ग बचा हो, जिस पर गड्ढे न हो। उन्होंने जनप्रतिनिधियों को सुझाव दिया कि झांसी आ रहे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से जनपद की सड़कों के लिए पैकेज की घोषणा करवा लें। अन्यथा अब जूठे वादों पर कोई विश्वास नहीं करेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महरौनी से नाराहट होते हुए फोरलेन तक, महरौनी से जखौरा पुराना गांव तक, सौजना से मडावरा तक, गिरार से मडावरा, सौजना से गिरार, मडावरा से जामनी बांध, बानपुर से बार, नैगुंवा से पुतली घाट तक जाने वाले सड़कों के निर्माण की ग्रामीणों को उम्मीद है। लेकिन इस ओर जनप्रतिनिधि ध्यान नहीं दे रहे।
19 नवंबर को झांसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा करने आ रहे हैं, जिसमें बड़ी संख्या में विकास की योजनाओं की घोषणा की जानी है। जनप्रतिनिधियों से अपेक्षा है कि जिले की सड़कों और विकास कार्यों के निर्माण स्टीमेट बनवाकर घोषणाओं में सम्मलित कराए जिससे जनता को जो शासन से अपेक्षाएं हैं, वह पूरी हो सके। यदि जनता की समस्याएं नहीं सुनी गई तो झूठे वायदों पर अब विश्वास नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें