फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महरौनी में जाम के दौरान एसडीएम चुटहिल, पत्थर मारने वाले का चेहरा वीडियो में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
महरौनी(ललितपुर)। खाद न मिलने से गुस्साए किसानों ने अफसरों के समझाने बुझाने के बाद करीब साढ़े आठ घंटे बाद जाम खोल दिया। इस दौरान किसी शरारती तत्व ने एसडीएम मोहम्मद कमर के सिर पर पत्थर मार दिया जिससे वह मामूली चुटहिल हो गए। पत्थर मारने वाले का चेहरा वीडियो में कैद हो गया है।
विज्ञापन

गनीमत थी कि अफसरों ने धैर्य से काम लिया और किसानों को समझाबुझाकर शाम 6.30 बजे जाम खुलवा दिया। हालांकि कुछ किसान सामने स्थित खाद की बंद दुकान पर जाकर खाद मिलने की उम्मीद में बैठ गए।
महरौनी में खाद को लेकर किसानों ने शनिवार सुबह करीब 10 बजे ललितपुर रोड पर जाम लगाकर नारेबाजी करने लगे। सारे दिन अफसरों के समझाने के बाद भी वह हटे नहीं। शाम करीब छह बजे भीड़ से किसी अराजक तत्व ने एसडीएम पर पत्थर फेंका जो उनके माथे पर लगा। घटना से वहां भगदड़ मच गई लेकिन अफसरों ने धैर्य से काम लेते हुए पहले एसडीएम की चोट पर बैंडेड लगवाई इसके बाद अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्रा व एसडीएम ने किसानों को समझाबुझाकर शाम करीब 6.30 बजे उनका जाम खुलवा दिया।
विज्ञापन

कोई शरारती तत्व पत्थर मारकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहा था। पत्थर से मुझे ज्यादा चोट नहीं आई स्थित काबू में रही। मोहम्मद कमर, एसडीएम
भीड़ में किसी ने पत्थर फेंका वह एसडीएम के सिर पर लगा जिससे वह मामूली चुटहिल हो गए। पत्थर मारने वाले का चेहरा वीडियो में कैद हो गया है वह नीली शर्ट पहने हुआ था। अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

अनिल कुमार मिश्रा, एडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें