फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस का संचालन शुरू कराने की मांग

विज्ञापन
roadways.jpeg - फोटो : roadways.jpeg
विज्ञापन
महरौनी। महरौनी तहसील के ग्राम कुम्हैड़ी निवासी ग्रामीणों ने महरौनी से ललितपुर रोडवेज डिपो बस सेवा शुरू कराए जाने की मांग को लेकर जनप्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बताया कि ग्राम पंचायत कुम्हैड़ी में पहले महरौनी होकर ललितपुर, झांसी के लिए बस का संचालन होता था। इससे छात्र-छात्राओं को स्कूल कॉलेज जाने में सुविधा थी और ग्राम के लोगों को सरकारी कामकाज और बाजार जाने में सुविधा होती थी। जो कोविड-19 बीमारी के चलते बंद हो गई थी। इससे लोगों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। टैक्सी में क्षमता से कई गुना सवारियों को बिठाया जा रहा है। ऐसे में सफर करने पर दुर्घटना का खतरा बना रहता है। उन्होंने शीघ्र ही बस का संचालन शुरू कराने की मांग की। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष आशुतोष सिंह सेंगर, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष शिवा सिंह तोमर आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें