फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माताटीला बांध के 15 गेट खुले

विज्ञापन
कैप्सन - माताटीला बांध के गेटों से गिरता पानी - फोटो : TALDEHATE
विज्ञापन
तालबेहट। मध्य प्रदेश में हो रही बारिश के चलते माताटीला बांध से पानी की निकासी जारी है। शुक्रवार को बांध के 15 गेट दो फीट की ऊंचाई से खोलकर लगभग 55 हजार क्यूसेक जल की निकासी की गई। वहीं दो दिन से हो रही बारिश से किसान काफी परेशान हैं।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के विदिशा, रायसेन जनपदों में बारिश हो रही है। जिसका प्रभाव जनपद के राजघाट, माताटीला और सुकुवां ढुकुवां बांध पर पड़ता है। शुक्रवार को बांध के 15 गेटों को दो फीट की ऊंचाई से खोलकर लगभग 55 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। अवर अभियंता बलराम ने बताया कि राजघाट बांध से छोड़े जा रहे पानी पर ही बांध से पानी की निकासी निर्भर हैं। यदि राजघाट से पानी की निकासी अधिक हुई तो माताटीला से रात में पानी की निकासी बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन

वहीं दो दिन से क्षेत्र के कई गांवों में झमाझम बारिश हो रही है। जो किसानों पर मुसीबत साबित हो रही है। इससे खेतों में पानी भर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें