फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायर कर हत्या के प्रयास में तीन नामजद समेत छह पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मसौराखुर्द में एक चार पहिया वाहन पर गोली चलाकर हत्या करने के प्रयास के मामले में कोतवाली पुलिस ने तीन नामजद समेत छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव मसौराखुर्द निवासी अखिलेश कुमार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 11 अप्रैल को रात करीब 8.25 बजे वह अपनी स्कॉर्पियो कार से अपने चालक सिविल लाइन घुसयाना निवासी राशिद खान के साथ अपने घर गांव मसौराखुर्द जा रहा था और उसकी गाड़ी अभी मसौरा के पास हाइवे पुल के नीचे ही पहुंची थी कि वहां पहले से घात लगाए बैठे मोहल्ला नेहरूनगर निवासी अजय पाल सिंह, केपी यादव एवं मसौराकलां निवासी भूपेंद्र रजक एवं तीन अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिलों से अपने हाथ में तमंचा लिए खड़े थे। इन लोगों ने उसे देखकर तमंचे से उसके ऊपर जान से मारने की नीयत से फायर करना शुरू कर दिया। जिससे वह और उसका चालक बाल-बाल बच गए और गोली लगने से उसकी गाड़ी का एक शीशा टूट गया, साथ ही पिछला टायर फट गया। मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें