फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीआरडी जवानों ने लगाया थानाध्यक्ष पर उत्पीड़न का आरोप

विज्ञापन
एसपी को ज्ञापन देने जाती महिला पीआरडी जवान - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। सोमवार को महिला पीआरडी जवानों ने महिला थानाध्यक्ष पर घरेलू कार्य कराने का दबाव बनाने और काम़ न करने पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। जवानों ने कार्रवाई करने की मांग की है। इस, मामले में पुलिस अधीक्षक ने जांच के आदेश कर दिए हैं।
विज्ञापन

शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि महिला थाने में ड्यूटी करने के दौरान थानाध्यक्ष स्वाती शुक्ला द्वारा घरेलू कार्य कराने के लिए कहा जाता है। झाड़ू पोंछा, खाना बनाने, कपड़े बर्तन धोने काम न करने पर प्रताड़ित किया जा रहा है। ड्यूटी का परिवर्तन कर दिया जाता है। साथ ही डबल ड्यूटी लगाई जाती है। लगातार ड्यूटी न करने पर रपट गैरहाजिर दर्ज की जाती हैं। कुछ पीआरडी जवान आवास पर कार्य कर रहीं हैं। इसी के चलते बारी-बारी से कार्य करने के लिए कहा जाता है। इस कार्य में थाने के अन्य स्टाफ की भी मिली भगत रहती है। उपस्थिति रजिस्टर की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की गई है। ज्ञापन पर दीपा पुरोहित, आराम बाई, उर्मिला के हस्ताक्षर हैं।
महिला थानाध्यक्ष पर घरेलू कार्य कराने का दबाव बनाने व उत्पीड़न करने का आरोप लगाया गया है। एक शिकायती पत्र भी पीआरडी महिला जवानों द्वारा दिया गया है। इसकी जांच कराई जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- निखिल पाठक, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें