फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक ऑफ बड़ौदा का सर्वर चार दिनों से डाउन, लाखों का कारोबार प्रभावित

विज्ञापन
note.jpg - फोटो : note.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। बैंक ऑफ बड़ौदा का सर्वर डाउन होने से खाता धारकों को चार दिनों से परेशान होना पड़ रहा है। आलम यह है कि खाताधारक शहर की मुख्य शाखा के बाहर सुबह से ही डेरा डाल देते है, लेकिन शाम तक भुगतान न मिलने पर उन्हें निराश होकर वापस घर लौटना पड़ रहा है। हैरत की बात तो यह है कि इससे बैंक से प्रतिदिन लाखों का लेनदेन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

शहर में बैक ऑफ बड़ौदा की मुख्य शाखा सहित दो शाखा के खाताधारकों को शुक्रवार से खाते से लेनदेन में खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि मोबाइल ऐप से भी पैसा ट्रांसफर नहीं हो पा रहा है। पहले तो खाताधारकों को लगा कि ऐप में कुछ कमी है लेकिन जब शाखा में जाकर जानकारी ली तो पता चला शुक्रवार से ये कठिनाई आ रही है। जानकारी के मुताबिक दोनों शाखाओं में करीब 50 हजार से अधिक ग्राहक जुड़े हैं। त्योहार से पहले खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का पैसा आने पर जब जरूरतमंद बैंक निकालने पहुंच रहे है तो उन्हें निराश होना पड़ रहा है। इन ग्राहकों का कहना है कि सर्वर डाउन होने पर बैंक प्रबंधन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। बैंक सूत्रों के मुताबिक प्रतिदिन लाखों का कारोबार प्रभावित हो रहा है।
गर्मी में बैंक के बाहर बैठे ग्राहक थककर वहीं लेट जाते
बैंक का सर्वर डाउन होने से सबसे ज्यादा परेशानी दूर दराज से आने वाले खाताधारक बुजुर्ग महिला और पुरुषों को उठानी पड़ रही है। खाते से रुपये निकलने के इंतजार में इन्हें सारे दिन शाखा के बाहर बैठना पड़ता है और थक जाने पर वह जमीन पर ही लेट जाते हैं।
विज्ञापन

बोले खाताधारक
खाते से रुपये निकालने के लिए शुक्रवार को आया, लेकिन सर्वर डाउन होने के कारण रुपया नहीं निकल सका, यही स्थिति आज है। बैंक प्रबंधन को इसमें सुधार कराना चाहिए। - रगन,निवासी कल्याणपुरा
---------
बैंक में नेटवर्क आएदिन खराब होने से भुगतान में दिक्कते आ रही हैं। यहां लगा एटीएम तो कभी चलता ही नहीं, शिकायत के बाद भी सुधार नहीं हुआ।-मसल्ली, निवासी कल्याणपुरा
-------
शुक्रवार को खाते से रुपये निकालने आए लेकिन नहीं निकल सके शनिवार और रविवार अवकाश पड़ गया। आज भी सुबह से आए लेकिन नतीजा सिफर है।-लक्ष्मी नरायण राजपूत
--------
ट्रैक्टर के लिए ऋण लिया था इसका भुगतान भी जमा कर दिया लेकिन एनओसी के लिए कई दिनों से बैंक के चक्कर लगा रहे। अब सर्वर डाउन की बात कहकर टरकाया जा रहा।-भूरे कुशवाह,जाखलौन
---------
घर के खर्चे के लिए रुपये की जरूरत होने पर जब खाते से निकालने आई तो सर्वर डाउन बताकर कल आने के लिए बोल दिया गया। यह स्थित चार दिनों से हैं।-सुखवती, खडोवरा
----------
प्रधानमंत्री डिजिटल भुगतान पर जोर दे रहे हैं लेकिन बैंक का सर्वर डाउन होने से चार दिनों से भुगतान नहीं हो पा रहा। बैंक के बाहर लगा एटीएम भी अर्से से खराब है उसे भी ठीक नहीं कराया जा रहा।
000000000000
शुक्रवार को सर्वर डाउन होने और कुछ अपडेशन के कारण यह दिक्कत सभी शाखाओं में आ रही है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों के निर्देशन में काम चल रहा है। एटीएम न चलने के संबंध में भी अवगत करा दिया गया है, जल्द ठीक कराया जाएगा।-लक्ष्मीकांत, शाखा प्रबंधक, बैंक ऑफ बड़ौदा (मुख्य शाखा)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें