महरौनी (ललितपुर)। मप्र के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह ने कहा कि माता पिता की सेवा से बढकर कोई चीज नहीं है। जनसेवा के लिए पद की आवश्यकता नहीं, बल्कि सकारात्मक सोच और हौसले की आवश्यकता है। वह शुक्रवार को नगर में स्वागत समारोह के दौरान बोल रहे थे।
प्रदेश के राज्यमंत्री मनोहर लाल पंत ने खिरिया नाका पहुंचकर ऊर्जा मंत्री की आगवानी की। काफिले का नगर में जगह-जगह फूल मालाओं से भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मड़ावरा रोड पर स्थित एक मैरिज हॉल में आयोजित कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष कृष्णा अमर सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख दरयाव सिंह, साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष महेंद्र सिंह राजावत, श्रीराम पटैरिया सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया । राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ ने कहा कि उप्र और मप्र में भाजपा सरकार है, इसलिए दोनों राज्य आपस मे सामंजस्य बनाकर विकास कार्य करेंगे। इस मौके पर आशुतोष सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, राघवेंद्र पटैरिया, हरी शंकर सोनी, शिवा सिंह, प्रभु राय,राजीव दुवे नैनवारा,अरविंद कौशिक श्रीराम पटैरिया , जिनेश मलैया, अनुरूद्ध सिंह, डॉ. अखंड प्रताप सिंह राजावत, मोना तिवारी, देवेंद्र तिवारी, सुखदयाल अहिरवार, अनिल तिवारी, श्याम विहारी तिवारी, अरविंद कौशिक,सूरज जैन, शिवा सिंह, राजू नैनवारा, डॉ अखंड प्रताप सिंह राजावत, मोना तिवारी, देवेंद्र तिवारी, सुखदयाल अहिरवार, अनिल तिवारी, प्रभु राय, श्याम विहारी तिवारी, चंद्रपाल पाल, छोटे राजा वारौन आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कवि संजय पांडेय भारत और आभार महेंद्र सिंह राजावत ने व्यक्त किया।