फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन पर आरोप, अधिकारियों से फरियाद: पीड़ित ने पेट्रोल डालकर किया आत्महत्या का प्रयास, पूछने पर बताई आपबीती

Thu, 23 Nov 2023 09:05 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर

सार

ललितपुर में जिला पंचायत और पुलिस से पीड़ित व्यक्ति ने पेट्रोल डालकर आत्महत्या का प्रयास किया। जिला पंचायत पर जबरन भूमि नीलाम करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम रनगांव निवासी रवि ने जिला पंचायत पर जमीन हथियाने और पुलिस पर उत्पीड़न लगाते हुए, पेट्रोल डालकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिस ने उसे बचा लिया। प्रशासन और पुलिस के आलाधिकारियों के सामने उसने अपनी आपबीती सुनाई।
विज्ञापन


जिला पंचायत मड़ावरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रनगांव में पुराना स्कूल हैं, जिसकी इमारत खाली और जर्जर हो चुकी है। इस पर पूर्व से कुछ लोग काबिज हैं। जिला पंचायत ने बृहस्पतिवार को स्कूल की भूमि को नीलाम करने का निर्णय किया था, यहां पर जिला पंचायत दुकानें बनाने जा रही थी। जबकि इसपर काबिज लोग महेश, रवि और भरत नीलामी के विरुद्ध हाईकोर्ट गए थे। 

जिस पर वकील का नोटिस भी जिला पंचायत कार्यालय में आया है। लेकिन न्यायालय का कोई आदेश न होने के कारण जिला पंचायत ने नीलामी प्रक्रिया नहीं रोकी, तो काबिज लोगों में रवि बृहस्पतिवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों को अपनी व्यथा सुनाने के लिए जिला मुख्यालय आया, जहां पर कलक्ट्रेट में कोई अधिकारी न मिलने पर उसने पेट्रोल डालकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि, वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे बचाया, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, किसी तरह मामले को शांत कराया। 
विज्ञापन


पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप
पीड़ित ने पुलिस पर उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं, साथ ही उसने बताया कि पुलिस झूठे मुकदमें फंसाने की धमकी दे रही है। तो वहीं भाई पर शांतिभंग की धाराओं में चालन की बात कही। 

जिला पंचायत की भूमि है, यहां पर दुकानें निर्माण के लिए जमीन नीलाम की जा रही थी, कुछ लोगों का इस विद्यालय की भूमि अवैध कब्जा है, वह लोग हाईकोर्ट गए हैं, लेकिन अभी न्यायालय से कोई आदेश नहीं आया है। -अर्जुन सिंह, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें