फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजा मर्दन सिंह की प्रतिमा लगाने के लिए भूमि पूजन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बानपुर। अमर शहीद महान क्रांतिकारी चंदेरी तालबेहट नरेश महाराजा मर्दन सिंह की प्रतिमा लगाने के लिए मुख्य बस स्टैंड चौराहा पर भूमि पूजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि हमें महाराजा मर्दन सिंह की बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। कार्यक्रम का शुभारंभ पब्लिक जूनियर हाईस्कूल की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत कर किया गया।
विज्ञापन

बानपुर बाद क्षेत्र के लोग अर्से से महाराजा मर्दन सिंह की प्रतिमा मुख्य बस स्टैंड पर लगाने की मांग कर रहे थे। तत्कालीन ग्राम प्रधान ने ग्राम पंचायत स्तर से इस कार्य को कराने के लिए काफी प्रयास किया लेकिन ग्राम पंचायत के कार्य क्षेत्र से बाहर होने के कारण इस कार्य में सफलता नहीं मिल सकी। जिला पंचायत सदस्य आशीष रावत व उनके सहयोगियों के प्रयासों से इस कार्य को मूर्त रूप दिया जा रहा है। जल्द ही महाराजा मर्दन सिंह की भव्य प्रतिमा मुख्य बस स्टैंड पर लगाई जाएगी। कस्बे के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का सम्मान भी किया गया।
इस मौके पर राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन, जनप्रतिनिधियों के अलावा कुंवर महाराज उदय वीर विक्रम सिंह बुंदेला व कुंवर शैलेंद्र प्रताप सिंह बुंदेला, मंडल अध्यक्ष अरुण प्रकाश द्विवेदी, गौरी शंकर सोनी, धर्मेंद्र पाठक सोनू चौबे, केपी राजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें