फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटना-पारौल खस्ताहाल मार्ग पर रपटा में फंस रहे वाहन, निकलने में दिक्कत

विज्ञापन
पटना-पारोल के बीच रपटा पर फंसा लोङिंग वाहन - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
डोंगराखुर्द। पाली तहसील क्षेत्र की सीमा पर पटना से पारौल जाने वाली सड़क पर रपटा तीन साल में ही पानी के बहाव से कट गया। इसके कारण राहगीरों के अलावा इस मार्ग से आने-जाने वालों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को एक वाहन रपटा में फंस गया, ग्रामीणों ने ट्रैक्टर से कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।
विज्ञापन

पटना से पारौल जाने वाली सड़क पर केवलारी नाला पड़ता है। करीब तीन साल पहले नाला पर लोक निर्माण विभाग ने सड़क के साथ ही रपटा बनवाया था लेकिन रपटा दो साल भी नहीं चल सका और इसका कुछ हिस्सा पानी के बहाव में बह गया। रपटा बहने के बाद यह मार्ग बरसात भर बंद हो जाता है। ग्रामीणों के मुताबिक इसमें अक्सर वाहन फंस जाते थे। इस कारण ग्रामीणों चार महीने तक बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीण बारिश समाप्त होने के बाद गिट्टी मौरंग डालकर काम चलाने लायक रास्ता बना लेते हैं। शुक्रवार दोपहर एक गाड़ी गल्ला माल लेकर इधर से गुजरी तो रपटा में फंस गई। सूचना पर आसपास के ग्रामीणों ने ट्रैक्टर मंगवाकर किसी तरह गाड़ी निकलाई। गांव के दीपक, जगन कुशवाह और देवी प्रसाद का कहना है कि बरसात के समय नाला उफान पर होता है ऐसे में इस पर से गुजरना जान जोखिम में डालना रहता है। ग्रामीणों ने जनहित में सड़क और रपटा सुधरवाने की डीएम से मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें