राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से टीजीटी का पेपर देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी
- फोटो : LALITPUR
एक सौ सात परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
ललितपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड प्रयागराज द्वारा आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक परीक्षा में एक सौ सात परीक्षार्थियों ने प्रतिभाग नहीं किया।
प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के मकसद से इसका आयोजन दो पालियों में किया गया। जीजीआईसी में प्रथम पाली में नामांकित 307 में से 268 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। इसी तरह द्वितीय पाली में 416 के मुकाबले 348 परीक्षार्थी शामिल हुए। जिला प्रोबेशन अधिकारी सुरेंद्र कुमार पटेल को स्टेटिक मजिस्ट्रेट व खंड शिक्षा अधिकारी महरौनी राजकुमार पुरोहित को पर्यवेक्षक बनाया गया था। इसके अलावा जिला विद्यालय निरीक्षक रामशंकर व प्रधानाचार्य पूनम मलिक भी परीक्षा को नकलविहीन बनाने में जुटी रही।
परीक्षा में प्रश्न ठीक थे, उन्हें सॉल्व करने में कोई कठिनाई नहीं हुई। उम्मीद है कि परीक्षा में चयन हो जाएगा। प्रीति सक्सेना
कोविड के कारण परीक्षा की तैयारी में दिक्कत आई। फिर भी परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों को हल किया है। परीक्षा देने में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं रही।-गीता बाई