फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की भिड़ंत में छात्र की मौत, पांच लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा बिरधा व अंडेला के बीच हाईस्कूल का पेपर देकर लौट रहे छह छात्रों की दो बाइकें टकरा गई, जिससे एक छात्र की झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाते समय मौत हो गई, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें दो का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है, जबकि तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

थाना पाली के ग्राम पिपरिया, हाल बिरधा निवासी मोहित झा (17) पुत्र मनोज झा शनिवार को अपने दो अन्य साथियों अंशुल पुत्र रामशंकर कुशवाहा एवं राजेंद्र पुत्र रतन कुशवाहा के साथ बाइक से ग्राम खितवांस स्थित परीक्षा केंद्र पर हाईस्कूल की परीक्षा देकर लौट रहे थे। बिरधा और अंडेला के बीच सामने से आ रही एक दूसरी तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। दूसरी बाइक पर भी तीन छात्र थे, जो बिरधा से हाईस्कूल का पेपर देकर लौट रहे थे। इस बाइक पर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चढ़रु निवासी गोलू (15) पुत्र हेमंत, विकास पुत्र वीरेंद्र एवं नरेंद्र पुत्र मुकेश सवार थे। दोनों बाइकों की भिड़ंत में सभी छह छात्र गंभीर रुप से घायल हो गए। यह देख राहगीरों ने सभी घायलों को 108 एंबुलेंस बुलाकर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां नरेंद्र मोहित झा, अंशुल एवं राजेंद्र की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। लेकिन झांसी ले जाते समय मोहित झा की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का उपचार झांसी मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। मृतक के पिता मनोज ने बताया कि वह सभी लोग इंदौर में मजदूरी करते हैं, जबकि उसका बेटा मोहित मजदूरी के साथ पढ़ाई भी करता था, लेकिन हाईस्कूल की परीक्षा होने के चलते वह अपने परिवार व बेटा मोहित को लेकर घर लौट आए और उसका बेटा हाईस्कूल की परीक्षा दे रहा था कि शनिवार को यह हादसा हो गया। राजेंद्र और अंशुल की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें