फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरा मशीन में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। माताटीला मार्ग पर स्थित एक आरामशीन में आग लगने से ऊपरी भाग जलकर नष्ट हो गया। जानकारी के बाद आरामशीन संचालक ने आसपास के लोगों की मद्द से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

प्रतिदिन की तरह शुक्रवार को आरामशीन संचालक महेश पुरोहित आरा मशीन बंद करवा कर अपने घर चले गए। शनिवार को सुबह जब आसपास के लोग दैनिक क्रिया के लिए उठे तो उन्होंने आरामशीन के ऊपरी भाग से आग की लपटें उठती देखी। तत्काल लोगों ने पुलिस एवं आरामशीन संचालक को फोन पर इसकी सूचना दी जिस पर मौके पर पुलिस आई। आग की सूचना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल मोटरें चला कर आग पर पानी डालना शुरू किया। कुछ की समय के बाद आग पर काबू कर लिया गया। आरामशीन संचालक के अनुसार आग लगने की समय पर सूचना मिलने के कारण अधिक नुकसान नहीं हुआ। आग कैसे लगी इसका कोई स्पष्ट कारण पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें